भारत की सबसे बड़ी झील कौन सी है ? – Bharat Ki Sabse Badi Jhil Kaun Si Hai

Bharat Ki Sabse Badi Jhil Kaun Si Hai :- आज के इस लेख में हम जानने वाले हैं, कि भारत का सबसे बड़ा झील कौन है और भारत का सबसे छोटा झील कौन है ?

क्योंकि अक्सर इस तरह के सवाल बड़े-बड़े कंपटीशन वाले परीक्षाओं में पूछे जाते हैं और बहुत से परीक्षार्थी को ऐसे सवालों का जवाब नहीं मालूम होता है। तो इस लेख में हम आपको यही सब बताने वाले हैं तो चलिए शुरू करते हैं।


भारत की सबसे बड़ी झील कौन सी है ? – Bharat Ki Sabse Badi Jhil Kaun Si Hai

भारत की सबसे बड़ी झील चिल्का झील है। यह भारत के उड़ीसा राज्य में स्थित है। चिल्का झील खारे पानी की सबसे बड़ी झील है। यह भारत की सबसे बड़ी झील होने के साथ-साथ दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी झील है। यह 30 किलोमीटर चौड़ी और 70 किलोमीटर तक लंबी है।

Bharat Ki Sabse Badi Jhil Kaun Si Hai

भारत की सबसे बड़ी झील – Biggest Lake Of India

भारत में सभी प्रकार के प्राकृतिक संसाधन प्रचुर मात्रा में मौजूद है। भारत अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए भी जाना जाता है। यहां पर प्रकृति के वरदान स्वरुप बहुत सारी चीजें मौजूद है और इसीलिए भारत को सोने की चिड़िया भी कहा जाता है।

कोयला हो या सोना, प्राकृतिक डेल्टा हो या झीलें, नदिया हो या जीव जंतु भारत बहुत से विविध चीजों के लिए जाना जाता है। इस लेख में हम भारत में मौजूद 6 प्रकार के झीलों के बारे में जाने :-

  1. खारे पानी की झीले
  2. मीठे पानी की झीले
  3. कृत्रिम झीलें
  4. प्राकृतिक झीलें
  5. ऑक्सबॉ जिले
  6. गड्ढा झीलें

वूलर झील भारत की एक ऐसी झील है जो सबसे बड़ी प्राकृतिक मीठे पानी की झील है। यह भारत के जम्मू कश्मीर में स्थित है। चिल्का झील भारत में मौजूद एक ऐसी झील है, जो खारे पानी की सबसे बड़ी झील है। यह भारत के उड़ीसा राज्य में स्थित है।


चिल्का झील की बनावट

यह झील भारत के उड़ीसा प्रदेश के प्रवाही जल और समुद्री जल से बनी हुई एक झील है। यह झील 70 किलोमीटर तक लंबी है और इसकी चौड़ाई 30 किलोमीटर है। चिल्का झील का क्षेत्रफल लगभग 1165 किलोमीटर स्क्वायर है। इसकी औसत गहराई लगभग 3 मीटर है।

चिल्का झील भारत के साथ-साथ विश्व की दूसरी सबसे बड़ी झील में गिनी जाती है। इस झील में लगभग 35,60 किलो मीटर स्क्वायर के area में पानी ठहर सकता है। यह खारे पानी की झील है। चिल्का झील खारे पानी का एक ऐसा लैगून है जो ओड़िसा के खुर्दा, गंजम और पूरी जिलों में लगभग 11 सौ किलोमीटर तक फैला हुआ है।


चिल्का झील का इतिहास

भूवैज्ञानिक बताते हैं कि 18 लाख साल के आसपास चिल्का झील बंगाल की खाड़ी का हिस्सा था। चिल्का झील के उत्तर में खुर्दा जिले में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के द्वारा खुदाई आयोजित की गई। गोलाबाई नाम के गाँव मे तीन चरणों में चिल्का क्षेत्र की संस्कृति के दृश्य का सबूत मिलता  है।

भूवैज्ञानिक के अध्ययनों के अनुसार इस झील के पश्चिमी तट रेखा का विस्तार अत्यंत नूतन युग में हुआ था। इसकी तटरेखा कालांतर में पूरब की ओर सरक रही है और इस बात का प्रमाण इस से मिलता है कि कोणार्क सूर्य मंदिर, जो इसके तट पर था, वह अब इस तट से लगभग 3 किलोमीटर दूर आ गया है।

इस झील के समुद्री भूमि के दक्षिण-पश्चिम छोर पर जीवशम् मिले हैं, जो बताते हैं कि इस झील का निर्माण लगभग 4000 वर्ष पहले हुआ होगा। झील के उत्तर में तट की दिशा में तीखे बदलाव, लंबा तटीय मोड, तट पर बालू की बहुत ही तेज हवाएं, नदी तरंगों की उपस्थिति व अनुपस्थिति, मजबूत जवार इस समुद्री भूमि के विकास का कारण है।


भूगोल और स्थलाकृति

चिल्का झील बड़े क्षेत्रों वाली कीचड़ भरी जमीन व छिछले पानी के खाडी है। यह दक्षिणी व पश्चिमी छोर पूर्वी घाट की पहाड़ियों में बसी है। बहुत सारी नदियां इस झील में कीचड़ और मिट्टी ले आती है। वहीं इस झील के उत्तर के छोर को नियंत्रित करती है।

बंगाल की खाड़ी में उठने वाली उतरी तरंगों से एक लगभग 37 मील लंबा घेरेदार बालू तट है, जिसे राजहंस कहा जाता है और इसी के कारण इस झील के पूर्वी हिस्से का निर्माण हुआ।

चिल्का झील में बहुत सारे द्वीप है। इसमें छह विशाल द्वीप है। झील का उत्तरी तट उड़ीसा के खुर्दा जिले का भाग है और पश्चिमी तट गंजाम जिले का भाग है। तलछटिकरण की वजह से इसके रेतीले तटबंध की चौडाई में बदलाव आता रहता है।


संरक्षण, खतरे और प्रबंधन
  • यहां सर्दियों के मौसम में एक लाख से भी अधिक प्रवासी जल पक्षी और तटीय पक्षी प्रवास करते हैं।
  • इन का अनुवांशिक विविधता के संरक्षण के रूप में अधिक महत्व है।
  • एक मुहाने लैगून के रूप में मीठे पानी और खारे पानी का एक अनूठा संयोजन करता है।
  • लुप्तप्राय प्रजातियां और दुर्लभ प्रजातियां इस क्षेत्र में पाए जाते हैं।
  • जलीय कृषि गतिविधियों और खरपतवार में वृद्धि हुई है।
  • मछली पालन यहां के समुदाय की जीवन यापन रेखा है।
  • यहां पर 400 से ज्यादा रीड की प्रजातियां रिकॉर्ड की गई है।

खतरे

पारिस्थितिक तंत्र के कारण इस झील को बहुत सारी समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है, जिनमें से कुछ खतरे निम्न है:-

  • मीठे पानी की आक्रामक प्रजातियों के प्रसार
  • पानी की सतह का क्षेत्र का लगातार सिकुड़ना
  • प्रवेश नाले के जाम हो जाने के कारण समुद्र को जोड़ने का मार्ग भी खिसक रहा है।
  • अवसादों के कारण गाद
  •  नदी प्रणालियों से तटीय बहाव के कारण गाद
  • मत्स्य और लवणता संसाधनों में कमी
  • मछुआरों और गैर मछुआरों समुदायों में मछली पकड़ने के अधिकार के बारे में अदालत से जुड़े हुए मसले
  •  जैव विविधता का उत्पादकता में गिरावट

चिल्का झील से जुड़ी खास बातें
  • चिल्का झील खारे पानी का लेगुन है। यह भारत की दूसरी सबसे बड़ी झील है।
  • यह भारत देश का सबसे बड़ा तटीय लैगून है।
  • प्रवास के समय लगभग 160 विभिन्न पक्षी प्रजातियां इस झील को अपना घर बनाती है।
  • भारतीय उपमहाद्वीप के प्रवासी पक्षियों के लिए यह सबसे बड़ा शीतकालीन क्षेत्र के रूप में शामिल है।
  • इस झील के आसपास के लुप्त प्राय जानवरों और पौधों की प्रजातियां पाई जाती है।
  • चिल्का झील के पर्यावरण में मत्स्य पालन किया जाता है।
  • द्वीप और तट पर लगभग 132 गांव में रहने वाले डेढ़ लाख से भी ज्यादा मछुआरे अपनी रोजी-रोटी के लिए इस पर निर्भर है।
  • चिल्का झील को यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल के रूप में भी सूचीबद्ध किया गया है।
  • चिल्का झील के पानी के pH की मात्रा 7.1 से लेकर 9.6 के बीच में है।
  • पानी में अधिक मात्रा में कीचड़ और अवसाद होने के कारण यहां पर पानी में गंदलापन है।
  • पानी में घुलने वाली ऑक्सीजन की मात्रा 3.3 से लेकर 18.9 mg per लीटर तक पाई गई है।

 FAQ,S :-

Q1. भारत की दूसरी सबसे बड़ी झील कौन सी है ?

Ans. भारत की दूसरी सबसे बड़ी झील का नाम " पुलिकट झील " है।

Q2. भारत की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील कौन है ?

Ans. भारत की सब से बड़ी मीठे पानी की झील का नाम "वुलर​ झील" है और यह जम्मू और कश्मीर मद इस्थित है।

Q3. दुनिया का सबसे मीठा झील कौन सा है ?

Ans. दुनिया का सबसे मीठा झील का नाम " बयकाल झील " है।

Q4. भारत में सबसे खारे पानी की झील कौन सी है ?

Ans. भारत में सब से खारे पानी की झील " चिल्का झील " को माना जाता है। 

Q5. भारत में सबसे ज्यादा झील किस राज्य में है ?

Ans. भारत में सबसे ज्यादा झील राजस्थान राज्य में है।

[ अंतिम शब्द ]

दोस्तों हम आशा करते हैं, कि आपको मेरा यह लेख Bharat Ki Sabse Badi Jhil Kaun Si Hai बेहद पसंद आया होगा और आप इस लेख के मदद से जान चुके होंगे, कि भारत में सबसे बड़ी झील कौन सी है और वह कहां पर स्थित है।

अगर आपको इस लेख में किसी भी प्रकार की परेशानी हुई होगी तो आप हमारे दिए गए comment box में message कर के जरूर बताएं हम आप के सवालों का जवाब जरूर देंगे।


Read Also :-

Leave a Comment