Fatiha Ka Tarika In Hindi – फातेहा पढ़ने का सही तरीका इन हिंदी

Fatiha  ka Tarika in Hindi:- मेरे प्यारे बहनों भाइयो आपको मेरा सलाम अस्सलामु अलैकुम वरहमतुल्लाह वबरकाताहु जैसा, कि आप सबी लोग जानतें हैं, कि सबे बारात का त्योहार आने वाला है और इस दिन हमारे सुन्नी मुसलमान भाई बड़े खुशी के साथ फातिया करवाते हैं।

लेकिन क्या आपको पता है, कि फातेहा करने का सही तरीका क्या हैं ? कौन कौन सी दुआ उसमें पढ़ी जाती है ? और कितनी दफा पढ़ी जाती ? अगर आप इन सभी सवालों  के जवाब जानना चाहते हैं, तो यह पैगाम आपके लिए ।

ऐसा नहीं है, कि आप इन सभी दुआवों को सिर्फ शबेरात में  फातेहा के लिए ही उपयोग कर सकते है, अगर आपको कभी अंदिना में फातेहा करने की जरूरत आन पड़ी, तो आप इन दुवाओ को पढ़ कर अपना फातेहा को पूरा कर सकते हैं।

कई बार गाँव में ऐसा होता है, कि गाँव में हम फातिहा करने के लिए मौलबी साहब के पास जाते हैं और वो किसी काम दुरुस्त होते हैं, जिसके कारण वो आ नहीं पाते, जिसके कारण आपको इधर उधर भटकना पड़ता है ।

तो आज हम आपको वही बताने वाले हैं, कि अगर आपको  फातिहा करने का तरीका मालूम हो, तो आप वो खुद से कर सकते हैं ।


Fatiha Ka Tarika In Hindi – फातेहा करने का सही तरीका

फातिहा करने से पहले आपको सबसे पहले वजू करना होता वजू करने से हमारा बदन पाक होता है आप एक मुसलमान हैं तो आपको पता होगा कि किसी भी इबादत की काम के लिए वजू जरूरी है।

फिर आपको किबला की और रुख कर कोई जनिमाज़ बिछा ले और उसी रुख कर के आप भी बैठ ,जाये जैसे नमाज में बैठते हैं फिर जिस भी चीज का फातिहा करना हो उसे सामने रख दें अगर वो चीज ढकी हैं ,तो उसे थोड़ा से खोल फातिहा में आपको अगरबत्ती की आवश्यकता नहीं होती इसके बिना भी फातिहा किया जा सकता है।

अब फातिहा को शुरू कर इन दुवाओं को उतनी दफा ही पढ़े जितना नीचे दिया गया है :-

  1. दरूद ए इब्राहिम को   –    3बार पढ़े।
  2. सुरह काफिरून को    –     1 बार पढ़े।
  3. सूरए इख़्लास को।     –      3 बार पढ़े।
  4. सूरह फ़लक़ को।       –     1 बार पढ़े।
  5. सूरह नास को           –     1बार पढ़े।
  6. सूरह फ़ातिहा।           –    1 बार पढ़े।
  7. सूरह बक़रह               – 1 बार पढ़े।
  8. आयत ए खामसह-     –   1बार पढ़े।

Darood e ibrahim in hindi

अल्लाहुम्मा सल्ले अला मुहम्मदिव व “

अला आलि मुहम्मदिन कमा सललेता अला इब्राहिम “व

“अला आलि इब्राहिम इन्नक हमीदुम मजीद अल्लाहुम्मा

 बारिक अला मुहम्मदिव “व “

अला आलि मुहम्मदिन कमा बारकता अला इब्राहिम व अला

आलि इब्राहिम इन्नक हमीदुम मजीद

Darood e ibrahim in English

Allahumma salle ala Muhammadiv

 wa ala ali Muhammadin kama

salleta ala Ibrahim wa

ala ali Ibrahim innak hamidum majeed

Surah Kafirun in Hindi

  • कुल या अय्युहल काफिरून
  • ला अ अबुदु मा तअ’बुदून
  • वला अन्तुम आ बिदूना मा अ’अबुद
  • वला अना आबिदुम मा अबत तुम
  • वला अन्तुम आबिदूना मा अअ’बुद
  • लकुम दीनुकुम वलिय दीन

Surah Kafirun in English

  • Kul or Ayyuhal Kafiroon
  •  la a abudu ma ta’a’budoon
  •  wala antum aa biduna ma a’abud
  •  wala ana abidum ma abat tum
  •  wala antum abiduna ma a’abud
  •  Lakum Dinukum Valiya Din

Surah Ikhlas in Hindi

  • कुल हुवल्लाहु अहद
  • अल्लाहुस्समद
  • लम यलिद वलम यूलद
  • वलम यकूल लहू कुफुवन अहद

Surah Ikhlas in English

  • kul huwallahu ahad
  •  Allahussamad
  •  lam yalid valam yulad
  •  valam yakul lahu kufuvan ahad

Surah Falaq In Hindi

  • कुल अऊजु बिरब्बिल फलक
  • मिन शर रिमा ख़लक़
  • वामिन शर रिग़ासिकिन इज़ा वकब
  • वमिन शर रिन नफ़फ़ासाति फ़िल उक़द
  • वमिन शर रिहासिदिन इज़ा हसद

Surah Falaq In English

  • Qul Aoozu Birabbil Flaq
  • Min Sharri Ma Khalaq
  • Wamin Sharri Gasiqin Iza Waqab
  • Wamin Sharrin Naffasati Fil Uqad
  • Wamin Sharri Hasidin Iza Hasad

Surah Naas in Hindi

  • कुल आउज़ू बी रब्बिन्नास
  • मलिकिन- नास
  • इलाहिन- नास
  • मिन शर्रिल वास्वसिल खन्नास
  • अल- लजी युवास्विसू फी सुदुरिन्नास
  • मीनल जिन्नती वन्नास

Surah Naas in English

  • Kul Ouzoo Bi Rabbinnas
  •  Malikin- Nas
  •  Elahin – Nas
  •  min sharril vasvasil khannas
  •  Al- Laji Yuvaswisu Phi Sudurinnas
  •  Meenal Jinnati Vannas

Surah Fatiha in Hindi – Fatiha Ka Tarika In Hindi

  • अल्हम्दुलिल्लहि रब्बिल आलमीन
  • अर रहमा निर रहीम
  • मालिकि यौमिद्दीन
  • इय्याक न अबुदु व इय्याका नस्तईन
  • इहदिनस् सिरातल मुस्तक़ीम
  • सिरातल लज़ीना अन अमता अलय हिम
  • गैरिल मग़दूबी अलय हिम् व लद दाालीन (अमीन)

Surah Fatiha in English

  • Alhamdulillahi Rabbil Aalameen
  • Arrahmanir Raheem
  • Maliki Yaumiddeen
  • Iyyaka Nabudu Waiyyakanastain
  • Ihdinassiratal Mustaqeem
  • Siratallazina Anamta Alaihim
  • Ghairil Maghdubi Alaihim Waladdalleen (Aamin,)

Surah Baqarah in Hindi

  • अलीफ लाम मीम ज़ालिकाल किताबु ला रै बफ़ीह
  • हुदल लिल मुत्तकीन
  • अल्लज़ीना यूमिनूना बिल गैबि व युकिमुनस्सलाता व् मिम्मा रजकनाहुम् युनफिकुन
  • वल्ल्जीना यूमिनू ना बिमा उन्ज़िला इलैका वमा उन्ज़िला मिन क़ब्लिक व बिल आख़िरति हुम् युकिनून
  • उलाइका अला हुदम मिर रब्बि हिम व उलाइका हुमुल मुफ़लिहून।

Surah Baqarah in English

  • Alif-Laaam-Meeem
  • Zaalikal Kitaabu laa raiba feeh; hudal lilmuttaqeen
  • Allazeena yu’minoona bilghaibi wa yuqeemoonas salaata wa mimmaa razaqnaahum yunfiqoon
  • Wallazeena yu’minoona bimaa unzila ilaika wa maaa unzila min qablika wa bil Aakhirati hum yooqinoon
  • Ulaaa’ika ‘alaa hudam mir rabbihim wa ulaaa’ika humul muflihoon

Ayat E Khamsa in Hindi

  • व इलाहुकुम इलाहुं वाहिद, लाइलाहा इल्ला हुवर्रहमानुर्रहीम
  • इन्ना रहमतल्लाहि क़रीबुम मिनल मुहसिनीन
  • वमा अरसल नाका इल्ला रहमतल लिल आलमीन
  • मा काना मुहम्मदुन अबा अहादिम मिंर रिजालिकुम वला किर रसूल्लाहि वखा तमन नबीय्यीन व कानल्लाहु बिकुल्लि शैइन अलीमा
  • इन्नल्लाहा व मलाई क त हू यूसल्लूना अलन्न् बिय्यि या अय्यु हल लज़ीना आ मनू सल्लू अलैहि व सल्लिमू तस्लीमा।

Ayat E Khamsa in English

  • wa ilahaukum ilahun wahid, lailaha illa huwarrahmanurrahim
  •  Inna Rahmatallahi Kareebum Minal Muhsinin
  •  Wama arsal naka illa rahmatl lil alamin
  •  Ma kana Muhammadun aba ahadim mir rizalikum wala kir rasullahi wakha taman nabiyyin wa kanallahu bikulli shain alima
  •  Innallah wa malai ka tha hu usalluna alann biyyi ya ayyu hal lazina aa manu sallu alaihi wa sallimu taslima

Fatiha Ko Bakshne Tarika -बख्शने का तरीका

जब आप सभी दुवाओं को पढ़ ले तो अपने दोनों हाथ को उठाये और दुआ करें और बुलंद आवाज में अल-फातिहा कहे। आसपास के लोग जो बैठे हैं वो आहिस्ता से अपने मन में आमीन कहे

अब दुवा के लिए अपने हाथ उठाये

या अल्लाह मैंने तेरे दरगाह में कुरान शरीफ की तिलावत की इसे पढ़ने में जो भी गलतियों मुझसे हुई हो उसे तो माफ़ अदा फरमा,या इलाही मेरे पढ़ने में जो सवाब मेरे हक में आता है उसे मुझे अता हो उसे मेरे अमल के लाएक न दे बलके अपने करम के लायक अता फरमा।

या अल्लाह इन सब सूरतों को पढ़ने और दरूद सरीफ को पढ़ने के बदले जो शवाब आपने अदा की है इन शवाब को सबसे पहले हज़रत आदम अलैहि वसल्लम से लेकर हज़रते इसा अलैहि वसल्लम तक और साथ मे सभी नवीओ की मुकतस दरगाह में पेश करते हैं कुबूल अदा फरमा ।

आखिर में जिनके नाम से फतवा लगाया गया है उनका नाम ले जैसे हुजूर गौसे आजम राजिअल्लाह हो ताआला अन्हु की बारगाह में पेश करते हैं कुबूल अता फरमा।

इसके बाद दरूद सरीफ को पढ़े अगर आपको कोई दुवा अरबिक में याद हो तो उसे पढ़ ले उसके बाद आमीन या इसके जगज पर रब्बल आलमीन बिरहमति कह कर अपने मुंह पर हाथ फेर ले ।

इस तरह आपकाFatiha  ka Tarika पूरा हुआ और आपने दुवा भी शिख लिया।


निष्कर्ष :-

तो दोस्तों आज आपने सीखा Fatiha  ka Tarika in Hindi और साथ मे कुछ सूरह भी जो आपको सिर्फ फातिहा ही नहीं और भी जगह काम आ सखते हैं।

तो आपको हमारा ये आर्टिकल Fatiha  ka Tarika in Hindi कैसा लगा अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें अगर आपके मन मे इससे जुड़े कोई सवाल हो तो जरूर पूछें ।

इसी तरह की इस्लामिक जानकारी पाने के लिए हमारे साइट से जुड़ना न भूलें शुक्रिया ।


Read Also :-

Leave a Comment