List Of King of Bhojpuri Industry 2023 | भोजपुरी इंडस्ट्री के बादशाह कौन है ?

King of Bhojpuri Industry 2023 :- आज आप जानेंगे, की Who is the King Of Bhojpuri industry. दोस्तों, आपने अक्सर टीवी पर भोजपुरी मूवीज तो देखा ही होगा, खासकर की डीडी फ्री डिश के चैनलों में, क्योंकि भोजपुरी फिल्में इंडिया में अपने जबरदस्त एक्शन और ड्रामा के लिए बहुत ही ज्यादा फेमस है और यह हमारे देश के एक ऐसे राज्य की इंडस्ट्री है, जिसमें सबसे ज्यादा जनसंख्या हैं, इसलिए हम भोजपुरी इंडस्ट्री को बिल्कुल भी कम नहीं आंक सकते हैं।

भोजपुरी इंडस्ट्री ने हमारे देश को रवि किशन, मनोज तिवारी और निराहुव जैसे बड़े बड़े दिग्गज कलाकार दिए हैं, जिन्होंने आगे चलकर बॉलीवूड में भी अपना वर्चस्व कायम किया है और आज भी कई बड़ी बड़ी फिल्मों में काम कर रहे हैं तथा अन्य क्षेत्रों में भी अपना अच्छा खास करियर बना लिया है।

लेकिन क्या अपने कभी अपने मन यह सवाल सोचा है, की आखिर भोजपुरी इंडस्ट्री का King कौन है ?  तो चलिए जानते हैं, की इस मजेदार और सुपरहिट फिल्मों की इंडस्ट्री का बेताज बादशाह कौन है ?


King Of Bhojpuri Industry

दोस्तों, अगर आप इसमे में मेरी निजी राय जानें तो मेरा मानना यही है, कि चाहे कोई भी इंडस्ट्री हो उसमे कोई भी हमेशा राज नहीं कर सकता है क्योंकि यह निरंतर बदलने वाली इंडस्ट्री है।

जिसके स्टार कलाकार समय और परिस्थिति के हिसाब से बदलते रहते हैं, क्योंकि हर अच्छे कलाकार का एक दौर होता है, जो की कुछ दिनों तक चलता है और उसी दौरान उसे दर्शकों में अपनी ख्याति स्थापित करनी होती है।

जैसे बॉलीवुड में एक दौर था, जब जितेंद्र, धर्मेन्द्र और अमिताब जैसे कलाकार रोज रोज हिट फिल्में दिया करते थे, लेकिन आज ये सब कलाकार अगर फिल्म बनाएं तो शायद वह फ्लॉप हो जाए ! ‘

ठीक इसी तरह दोस्तों भोजपुरी इंडस्ट्री में भी एक दौर था और शायद वह आज भी है, की जिसमे मनोज तिवारी, रवि किशन और निराहुवा रोज – रोज हिट फिल्में दे दिया करते थे।

लेकिन आज दौर दूसरे नए कलाकारों का है, जो कि  – खेसारी लाल यादव, पवन सिंह, और रितेश पांडे आदि हैं, तो अब चलिए इन सब कलाकारों के बारे में बारी बारी से जानते हैं।


  • पवन सिंह

दोस्तों पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री के किंग्स में से एक हैं, ये गायक और फिल्म अभिनेता हैं। देवरा बड़ा सतावेला तथा भोजपुरिया राजा जैसी प्रमुख भोजपुरी फिल्मों में इन्होंने काम किया है।

यह एक अच्छे गायक भी हैं, वे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के लगभग सभी हीरो और हेरोइनों के साथ काम कर चुकें हैं।

अगर हम हीरो की बात करें, तो रवि किशन, खेसारी लाल यादव, दिनेश लाल यादव, अरविन्द अकेला कल्लू और प्रदीप पांडेय का नाम शामिल हैं। और हेरोइनों में रानी चटर्जी, स्मृति सिन्हा, मोना लिसा, अक्षरा सिंह, आम्रपाली दुबे, प्रियंका पंडित, पाखी हेगड़े, निधि झा, सहर अफशा और काजल राघवानी का नाम शामिल हैं।

1997 में उनका पहला एल्बम “ओढ़निया वाली” आया तथा उसके बाद 2004 में “कांच कसैली” रिलीज़ हुआ। 2008 में सिंह ने एल्बम लॉलीपॉप लागेलु को रिलीज़ किया और इसी से पवन सिंह की पहचान अंतरास्ट्रीय स्तर  पर हुआ यह गीत हर भाषा के लोगों को झुमने पर मजबूर कर देती हैं।

उन्होंने 2007 की फिल्म रंगली चुनारिया तोहरे नाम में अपनी पहली प्रमुख भूमिका निभाई। पवन सिंह ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं है, परन्तु संगीत के मामले में किसी से भी कम नही है। हाल ही में उन्होंने ” क्रैक फायटर ” फिल्म के लिए एक करोड़ में साइन किया, जिससे अब वे भोजपुरी के सबसे महंगे कलाकार हो गए।


  • खेसारी लाल यादव

खेसारी लाल प्रारंभ से ही गायक के साथ-साथ एक अच्छे डांसर भी हैं । शुरुआत में उन्हें भोजपुरी गायक बनने के लिए बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उन्होंने सैकड़ों भोजपुरी हिट गीत गाए हैं, जैसे – पियवा गए रे हमर सऊदी रे भौजी, सैयां अरब गइले न और सैयां आइबा की न आइबा उनके प्रसिद्ध एल्बम गीत है।

उनके भोजपुरी गाने आज पूरी दुनिया में प्रख्यात है, जहां लोग भोजपुरी गाना सुनना पसंद करते हैं और यूट्यूब पर भी पर भी इनके गानों को मिलियन में देखा जाता है।

इन्होंने दिनेश लाल यादव जैसे कई बड़े अभिनेताओं के साथ काम भी किया है। 2022 में रिलीज़ हुई उनकी फिल्म ‘ साजन चले ससुराल ‘ ने उन्हें रातों रात भोजपुरी फिल्मों का सुपर स्टार बना दिया। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

अपने शुरुआती दिनों में खेसारी लाल यादव रामायण और महाभारत में गाते थे उनका पहला एल्बम 2008 में रिलीज किया गया था। 2014 में, उन्होंने कोयलांचल के गाने ” AK-47 ” से एक गायक के रूप में बॉलीवुड में पदार्पण किया।

2016 में उन्होंने ग्लोबल बाबा फिल्म के लिए अपना दूसरा बॉलीवुड गाना ” होली में उड़े गुलाल ” गाया था। 2017 में, उन्होंने सबरंग फिल्म अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक का पुरस्कार जीता।


  • रितेश पांडे

रितेश पांडे भोजपुरी के किंग्स में से एक है इनका जन्म 14 मई 1991 को हुआ। रितेश पांडेय प्लेबैक सिंगर और अभिनेता हैं जिन्हे भोजपुरी गीत “ पियवा से पहिले हमार रहलू ” और “ हैलो कौन ” के लिए जाना जाता है।

उन्हें भोजपुरी संगीत जगत में एक दिग्गज कलाकार के रूप में जाना जाता है, उन्होंने अपने गायन करियर की शुरुआत भोजपुरी एल्बम से की जो 2010 में रिलीज़ हुई थी।

उनका गाना ” हैलो कौन ” यूट्यूब पर 600 मिलियन से अधिक बार देखा गया है और 2020 में वे ग्लोबल यूट्यूब म्यूजिक वीडियो चार्ट पर नंबर 1 पर पहुंच गए थे।


FAQ’S :-

Q1. भोजपुरी इंडस्ट्रीज का किंग कौन है ? – King of Bhojpuri Industry

Ans :- भोजपुरी इंडस्ट्री के किन्ग खेसारी लाल यादव, पवन सिंह, और रितेश पांडे आदि हैं।

Q2. भोजपुरी का सबसे बड़ा किंग कौन है ?

Ans :- भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे बड़े किन्ग तो फिरहल खेसारी लाल यादव ही हैं।

Conclusion :-

तो दोस्तों आज के इस लेख में हमने आपको King Of Bhojpuri industry के बारे में विस्तार से बताया है, तो अगर आपको हमारा युया लेख पसंद आता है, तो कृपया इसे अन्य लोगों तक भी जरूर पहुंचाए और हमारे ब्लॉग को फॉलो करें।


Read Also :-

Leave a Comment