लैपटॉप किश्तों पर कैसे ले ? लैपटॉप EMI पर कैसे ले ? | Laptop EMI pr kaise le

Laptop EMI pr kaise le :- आज के इस लेख में हम आपको Laptop EMI pr kaise le के बारे में जानकारी देने वाले है।

आज के समय में Laptop जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण हमारी जरूरत बन चुके है और अगर हमारे पास इन्हें खरीदने के पैसे नहीं है, तो हम EMI पर भी इसे आसानी से ख़रीद सकते है।

अगर आप भी जानना चाहते हैं, कि कैसे हम EMI पर Laptop खरीद सकते है, तो आप इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।


EMI क्या होता है ? ( EMI Kya Hota hai)

EMI की Full form Equated Monthly Installment होती है। जब हम bank से कोई loan लेते हैं तो हमें loan की रकम EMI के रूप में देनी पड़ती है। यानी की किश्तों के रूप में देनी पड़ती है।

EMI को विस्तार से समझे तो हमारे द्वारा लिए गए loan की रकम को अनेक हिस्सों में तोड़ दिया जाता हैं जिन्हें हर महीने EMI के रूप में हमे बैंक को रुपए देना पड़ता है।

हम किसी भी काम के लिए loan इसलिए लेते हैं, क्योंकि हम complete payment एक साथ नहीं कर सकते और bank हमें EMI के द्वारा हर महीने कुछ fixed सालों में कुछ fixed payment करने की छूट देता है। EMI में मूल-धन और ब्याज दो चीजें calculate की जाती है।


EMI के फायदे ( Benefits Of EMI )

EMI के कई फायदे हैं, जो कि इस प्रकार है :-

  • EMI में हमें यह पता होता है कि हमें हर महीने कितनी राशि का भुगतान करना है। इससे हम उतनी राशि की व्यवस्था पहले से कर सकते है।
  • हम एक साथ loan के सभी पैसे नहीं चुका सकते इसलिए loan की थोड़ी-थोड़ी रकम चुकाना हमारे लिए आसान हो जाता है ।
  • हर महीने की भुगतान राशि का पता लगाकर हम अपनी financial planning भी कर सकते हैं।
  • यदि हमारे पास किसी वस्तु को खरीदने के लिए इकट्ठा राशि नहीं है तो हम EMI के द्वारा वह वस्तु खरीद सकते है।

EMI के नुकसान ( Losses of EMI )

EMI के अनुसार loan लेने से हम बहुत लंबे कर्ज में चले जाते हैं, जिसे चुकाने के लिए हमें अनेक साल लग जाते हैं।

अगर हम किसी महीने किसी कारण वश EMI pay नहीं कर पाते, तो हमें उसके लिए या तो extra charges देने पड़ते हैं या फिर EMI की amount बढ़ा दी जाती है। अगर आप अपने loan की prepayment करते हैं, तो bank आप पर penalty भी लगा देता है।


EMI की Calculation कैसे होती हैं ? ( How Calculate EMI ? )

EMI को calculate करने के दो तरीके होते है :- पहला है flat rate method और दूसरा है, reducing balance method.

1. Flat rate method

यह EMI को calculate करने का वह तरीका है जिसमें loan के भुगतान के पूरी समय अवधि में ब्याज एक समान रहता है।

यहां पर ब्याज को loan की शुरुआत की amount के according calculate किया जाता है।

2. Reducing balance method

यह भी EMI को pay करने का एक तरीका है, जिसमें interest rate को हमारे कुछ EMI pay करने के बाद घटते हुए principle के अनुसार EMI calculate किया जाता है।


EMI अच्छा है या बुरा ( EMI is Good or Bad )

EMI न तो अच्छा होता है और न ही बुरा। अगर हम किसी भी वस्तु का भुक्तान एक साथ नहीं कर सकते, तब हमारे लिए EMI अच्छा है, क्योंकि इससे हम अपने जरूरत की वस्तु आसनी से ख़रीद सकते हैं।

EMI के चक्कर में कुछ लोग एक साथ बहुत सारी वस्तु खरीद लेते हैं और बाद में वे EMI की Payment नहीं कर पाते, जिससे EMI उनके लिए बुरा साबित होता है।


Amazon से EMI पर लैपटॉप कैसे खरीदें ? ( Amazon se Laptop EMI pr kaise le )

Amazon से EMI पर लैपटॉप खरीदने के लिए आपको नीचे दिए गए कुछ चरणों को फॉलो करना है:

  • सबसे पहले आपको अपने amazon ऐप या वेबसाइट को open कर लेना है।
  • आप जिस भी लैपटॉप को खरीदना चाहते हैं उसको आपको Amazon ऐप के Cart में डाल लेना है।
  • अब आपको ” Buy Now ” पर click करके Payment पेज पर चले जाना है।
  • जब आप Payment Page पर नीचे Scroll करोगे तो वहां पर आपको EMI का option दिखाई देगा जैसा कि आपको ऊपर तस्वीर में दिखाया गया है।
  • यहां पर आपको अपना Debit या Credit Card देना है। जो भी आप credit या Debit Card Add करोगे तो वहीं से आपका EMI amount डेबिट हो जाएगा।
  • अब आपको अपना EMI Plan चुनना है जिसके अनुसार आपका EMI amount हर महीने Debit हो जाएगा।
  • अब आपको Payment को Done करके ऑर्डर को Confirm कर देना है।

इस प्रकार, आप Amazon से EMI पर लैपटॉप खरीद सकते हैं।


Flipkart से EMI पर लैपटॉप कैसे खरीदे ? ( Flipkart se Laptop EMI pr kaise le )

अब हम जानेंगे कि कैसे हम Flipkart से EMI पर लैपटॉप ख़रीद सकते है। Flipkart से EMI पर लैपटॉप खरीदने के लिए आपको नीचे दिए गए सभी Steps को Follow करना है:

  • सबसे पहले आपको flipkart की ऑफिसियल वेबसाइट या ऐप पर चले जाना है।
  • यहां पर आपको जो भी लैपटॉप चाहिए उसे Choose कर लेना है और ” BUY NOW ” पर क्लिक करके Payment पेज पर चले जाना है।
  • Payment पेज पर आपको EMI को Select कर लेना है और अपनी Credit या Debit Card की Details को डाल देना है।
  • जो भी Credit या Debit Card आप Submit करोगे वहां से हर महीने EMI amount डेबिट हो जाएगा।
  • अब आपको अपना EMI Plan को चुनना है और Payment पुरी करके ऑर्डर को Place कर देना है।

इस प्रकार, आप Flipkart से EMI पर लैपटॉप खरीद सकते हैं।


For More Info Watch This:


निष्कर्ष ( Conclusion )

आज के इस लेख में हमने Laptop EMI pr kaise le इसके बारे में जानकारी प्राप्त की हैं।

अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। अगर आपको इस लेख से संबंधित कोई सवाल है तो वो भी आप हमे कमेन्ट बॉक्स में पूछ सकते है।


FAQ’s :

प्रश्न1: EMI की Full Form क्या है ?

उत्तर: EMI की Full form Equated Monthly Installment होती है।

प्रश्न2: EMI को Calculate करने के कितने तरीके होते है ?

उत्तर: EMI को Calculate करने के 2 Method होते है।

प्रश्न3: अगर आप EMI को Time से pay नहीं करते है तो क्या होता है ?

उत्तर: अगर आप EMI को Time से pay नहीं करते है तो आपको कुछ Additional fee/charges देना पड़ेगा।

प्रश्न4: No Cost EMI क्या है ?

उत्तर: No Cost EMI में आपको किसी भी Product पर Interest नहीं देना पड़ता है।

प्रश्न5: Laptop पर No Cost EMI कहा मिलेगा ?

उत्तर: अगर आप Amazon या Flipkart से लैपटॉप खरीदने है तो वहां पर आपको NO Cost EMI की सुविधा मिलती है।

Read Also :-

Leave a Comment