LIC Jeevan Anand In Hindi | एलआईसी जीवन आनंद प्लान 915

LIC Jeevan Anand In Hindi | LIC 915 plan details in Hindi :- Insurance आज के समय मे सभी की जरूरत बन गई है। वैसे तो बहुत सारे इंश्योरेंस कंपनी के अलग-अलग insurance plans होते हैं, परंतु आज के इस लेख में हम सबसे विश्वसनीय LIC insurance plan के बारे में बात करेंगे।

तो चलिए आज के इस लेख में हम आपको LIC 915 plan details in Hindi के जीवन आनंद प्लान पर जानकारी देंगे। तो आइए इस plan के बारे में details मे जानते हैं।


LIC 915 जीवन आनंद plan | LIC Jeevan Anand In Hindi

जीवन आनंद प्लान एक non liquid participating प्लान है। इस प्लान में विशेष बोनस सुविधा दी जाती है अर्थात यह प्लान सुरक्षा और बचत दोनों का combination होता है। यह प्लान एक तरह का double death benefit  प्लान होता है।

इस प्लान के अनुसार पॉलिसी धारक को उसके के पूरे जीवन काल में मृत्यु के against  financial सुरक्षा प्रदान करता है। पॉलिसी धारक, जीवित रहने की स्थिति में policy अवधि के अंत में lump sum  पेमेंट प्राप्त करता है।

इस प्लान के अनुसार वह व्यक्ति जिस का बीमा हुआ है, उस व्यक्ति को मैच्युरिटी टाइम के बाद भी sum insured  की गारंटी मिलती है, मतलब प्लान की मैच्युरिटी हो जाने के बाद भी बीमा धारक का बीमा रहता है अर्थात इसके बेनिफिट रहते हैं।


LIC 915 न्यू जीवन आनंद plan की विशेषताएँ

  • एलआईसी न्यू जीवन आनंद कई प्रकार के लोन की सुविधाएँ देता है।
  • पॉलिसी धारक 2 साल तक लगातार प्रीमियम pay करने के बाद किसी भी पॉलिसी लोन का लाभ उठा सकता है।
  • इस पॉलिसी के तहत पॉलिसी होल्डर को accidental death और डिसेबिलिटी का benefit मिलता है, जिसमें company पॉलिसी का कवरेज बढ़ाने की अनुमति देते हैं।
  • इस पॉलिसी के अनुसार पॉलिसी होल्डर को एक्सीडेंट बेनिफिट राइडर मिलता है, जिसके bases पर पॉलिसी होल्डर अपनी पॉलिसी कवरेज बढ़ाने के लिए अप्लाई कर सकता है।
  • एलआईसी का न्यू term insurance rider के तहत, पॉलिसी होल्डर अपनी पॉलिसी कवरेज बढ़ा सकते हैं।
  • पॉलिसी होल्डर एलआईसी न्यू critical illness benefit राइडर के bases पर भी अपनी पॉलिसी कवरेज बढ़ा सकते हैं।
  • इस पॉलिसी के अनुसार आप किसी भी समय अपने प्लान को सेरेंडर कर सकते हैं और सेरेंडर वैल्यू का लाभ उठा सकते हैं।
  • कोई भी पॉलिसी होल्डर 2 साल के पूरे प्रीमियम भुगतान के बाद ही सेरेंडर मूल्य के लिए eligible होते हैं।
  • यदि कोई पॉलिसी धारक जीवित रहता है तो उसे lamb sum राशि का भुगतान किया जाता है।
  • यदि आप की पॉलिसी running है और कंपनी लाभ की घोषणा करती है, तो पॉलिसी फोल्डर free बोनस प्राप्त करने का हक़दार होगा।

LIC 915 plan के फायदे | Benefits Of LIC Jeevan Anand In Hindi

1. Death benefit

यदि पॉलिसी होल्डर की पॉलिसी अवधि के दौरान मृत्यु हो जाती है, तो nominee को vested simple reversionary bonuses और final additional bonus का भुगतान किया जाता है।

यदि plan पूरा होने के बाद insured  व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है, तो nominee को Some Insured का पेमेंट किया जाता है और प्लान समाप्त हो जाता है।

2. Maturity benefit

यदि पॉलिसी धारक, policy period पूरा हो जाने तक जीवित रहता है तो उसे vested simple reversionary bonuses और final additional bonus के साथ sum insured का भुगतान maturity benefit  के रूप में किया जाता है।

3. Premium payment mode benefit

इस बेनिफिट के आधार पर पॉलिसी होल्डर को एक महीना, 3 महीने, 6 महीने या फिर वार्षिक रूप से प्रीमियम का भुगतान करने की सुविधा मिलती है।

4. Premium mode discount

वार्षिक मोड में 2 % की छूट मिलती है 6 महीने के के रूप में यदि प्रीमियम का भुगतान किया जाता है, तो एक परसेंट की छूट मिलती है, जबकि मासिक और  त्रैमासिक भुगतान करने पर discount मिलने का बेनिफिट नहीं मिलता।

5. Tax benefit

आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत योजना के लिए भुगतान किए गए प्रीमियम के टैक्स मे छूट मिलती है। यह छूट अधिकतम डेढ़ लाख रुपए तक हो सकती है।


LIC 915 न्यू जीवन आनंद प्लान eligibility criteria

  • पॉलिसी लेने के लिए, आयु कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम आयु 50 वर्ष होनी चाहिए।
  • पॉलिसी होल्डर की परिपक्वता आयु अधिकतम 75 वर्ष होनी चाहिए।
  • पॉलिसी लेने की अवधि न्यूनतम 15 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए।
  • पॉलिसी लेने के लिए सम इंश्योर्ड अमाउंट minimum ₹100000 होना चाहिए और अधिकतम की कोई सीमा नहीं है।

LIC जीवन आनंद प्लान क्यों खरीदना चाहिए ?

इस प्लान को खरीदने के बहुत सारे benefit है। यह आपके और आपके परिवार के लिए एक अच्छी जीवन बीमा योजना है।

यह saving और safety का एक आकर्षक combination है। इस पॉलिसी के तहत पूरे जीवन भर के लिए कवर उपलब्ध है और साथ ही साथ यह प्लान लोन की सुविधा भी प्रदान करता है।


LIC जीवन आनंद plan खरीदने के लिए required document

इस बीमा योजना के तहत बीमा करवाने के लिए कोई दस्तावेजों की आवश्यकता होती है जो निम्न प्रकार से हैं:-

  • सही जानकारी के साथ भरा हुआ आवेदन पत्र
  • Age proof
  • Address proof
  • मेडिकल हिस्ट्री
  • आधार कार्ड पैन कार्ड जैसे KYC documents
  • एक पासपोर्ट साइज फोटो

LIC 915 new Jeevan Anand कैसे काम करता है ?

एलआईसी न्यू जीवन आनंद के प्रोसेस को समझने के लिए उदाहरण की सहायता लेते हैं:-

  • मान लीजिए, गुप्ता जी ने 500000 की बीमा राशि के लिए 21 साल की पॉलिसी अवधि का चयन किया है।
  • गुप्ता जी 21 सालों तक ₹27454 का वार्षिक प्रीमियम राशि का भुगतान करेंगे।
  • यदि गुप्ता जी पॉलिसी period तक जीवित रहते हैं, तो उन्हें 11 लाख ₹2000 की राशि का maturity लाभ प्राप्त होगा।
  • पॉलिसी की maturity होने के बाद भी गुप्ता जी का 5 लाख का बीमा पूरे जीवन के लिए cover होगा।
  • यदि पॉलिसी period खत्म होने से पहले ही गुप्ता जी का निधन हो जाता है, तो उनके nominee को पूरी बीमा राशि का 125% और लागू होने वाले other bonus का भुगतान कंपनी के द्वारा किया जाएगा।

LIC न्यू जीवन आनंद योजना का claim कैसे करें ?

मृत्यु पर दावा:-

पॉलिसी होल्डर की मृत्यु के बाद योजना के हक़दार nominee को एलआईसी द्वारा दिए गए दावों के फार्म और बीमा पॉलिसी डॉक्यूमेंट के साथ lic office में देने होते हैं। इसके अलावा नॉमिनी को सभी दस्तावेज जैसे:- बैंक अकाउंट डिटेल, death certificate और मेडिकल history आदि प्रदान करने की आवश्यकता होती है।

Maturity पर दावा :-

पॉलिसी की मैच्युरिटी होने पर पॉलिसी होल्डर को एक दावा फॉर्म fill करके एलआईसी ऑफ़िस में देना होता है और साथ ही बैंक अकाउंट की डिटेल देनी होती है।

Surrender के दावा:-

पॉलिसी होल्डर को पॉलिसी बांड के साथ fill किया हुआ दावा फॉर्म देना होगा और राशि की प्राप्ति के लिए bank की details देनी होती है।

आत्महत्या के केस में दावा:-

यदि पॉलिसी होल्डर revival तारीख से 12 महीने के अंदर आत्महत्या कर लेता है, तो वह राशि जो मृत्यु की तारीख तक pay की गई है, उसके प्रीमियम के 80% तक दावे पर विचार कर सकता है। इसके लिए पॉलिसी का चालू होना जरूरी होता है।


For More Info Watch This : 


निष्कर्ष :

आज के इस लेख में हमने LIC Jeevan Anand In Hindi Plan | LIC 915 plan details in Hindi के बारे में विस्तार पूर्वक जाना है।

यदि आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो आप इसे अपने दोस्तों और फैमिली के साथ भी जरूर शेयर करें और इस लेख से संबंधित कोई भी प्रश्न आपके मन में है तो आप हमें कमेंट सेक्शन में लिखकर जरूर बताएं।


FAQ

1. LIC न्यू जीवन आनंद पॉलिसी लेने के लिए कम से कम उम्र कितनी होनी चाहिए?

Ans. 18 वर्ष

2. LIC न्यू जीवन आनंद पॉलिसी की क्या विशेषता है?

Ans. पॉलिसी लोन

3. LIC न्यू जीवन आनंद पॉलिसी का कोई एक लाभ बताइए।

Ans. यदि किसी पॉलिसी होल्डर की पॉलिसी रनिंग है, तो कंपनी की तरफ से लाभ घोषणा होने पर बोनस दिया जाता है।

4. Lic 915 न्यू जीवन आनंद प्लान क्यों खरीदना चाहिए?

Ans. क्योंकि यह saving  और safety दोनों का combination है।

5. यदि पॉलिसी होल्डर का पॉलिसी अवधि पूरा होने से पहले निधन हो जाता है तो क्या बेनिफिट मिलता है?

Ans.  पूरा बीमा राशि का 125% और bonus

Read Also :- 

Leave a Comment