नाटक और एकांकी में क्या अंतर होता है ? – Natak Aur Ekanki Me Antar

Natak Aur Ekanki Me Antar :- 9वीं से लेकर 12वीं कक्षा तक हिंदी विषय में नाटक और एकांकी के ऊपर काफी सारे प्रश्न जाते हैं। जैसे कि नाटक क्या है ? एकांकी क्या है ? या फिर नाटक और एकांकी में अंतर क्या होता है ? 

लेकिन बच्चों को इनका जवाब नहीं पता होता है, इसलिए आज के इस लेख में हम आप लोगों को इन सभी प्रश्नों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान करने वाले हैं।


नाटक क्या है ? – Natak Kya Hai, Natak Kise Kahate Hain

Natak Kise Kahate Hain :- नाटक शब्द “ नट ” से बना है, जिसका अर्थ भावों का अभिनय है, इस प्रकार नाटक का संबंध रंगमंच से है। इसमें रंगमंच और अभिनय का ध्यान रखा जाता है। नाटक का कथानक अंकों और दृश्य में विभाजित होता है।

दोस्तों, यह तो हो गई नाटक की वह परिभाषा जो आप परीक्षा में लिख कर आएंगे।

अब साधारण शब्दों में नाटक का मतलब जानते हैं :- 

टीवी पर या थिएटर पर किसी भी प्रकार की कोई Web Series ( जिसमें अनेक एपिसोड हो ) देखने को नाटक कहा जा सकता है। 

किसी भी प्रकार की कहानी को चित्रित करके या उसका अभिनय करके, एक से अधिक भागों में, जब किसी पर्दे पर दर्शकों को दिखाया जाता है, तो वह नाटक कहलाता है। 

दर्शक भी इस नाटक का भरपूर आनंद लेते हैं, साथ ही शिक्षा भी ग्रहण करते हैं।


नाटक की विशेषताएं क्या क्या है ?

  1. नाटक में एक मुख्य कथा के साथ-साथ अन्य प्रासंगिक कथाएं होती हैं। 
  2. नाटक में अनेक घटनाएं होती है। 
  3. नाटक में अनेक अंक होते हैं। 
  4. नाटक में विस्तार होता है।

एकांकी क्या है ? – Ekanki Kya Hai, Ekanki Kise Kahate Hain

Ekanki Kise Kahate Hain :- एक अंक वाले नाटक को “ एकांकी ” कहते हैं। एकांकी नाटक का एक प्रकार है, यह आकार में छोटी होती है तथा आधे घंटे में समाप्त हो जाती है।

OR

एकांकी एक अंक का वह दृश्य काव्य है, जिसमें एक कथा एवं एक उद्देश्य को कुछ पात्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया जाता है।

दोस्तों यह तो हो गई एकांकी, कि वह परिभाषा, जो आप परीक्षा में लिख कर आएंगे। 

अब साधारण शब्दों में एकांकी को जानते हैं :- 

अगर साधारण शब्दों में एकांकी की बात करें, तो आज के समय में आप जो Web Series ( जिसमें अनेक एपिसोड हो ) उसको तो हम नाटक कहेंगे, अगर वही Web Series सिर्फ एक एपिसोड में खत्म हो जाए या फिर आधे घंटे में खत्म हो जाए, छोटी हो, तो उसको एकांकी कहेंगे।


एकांकी की विशेषताएं क्या क्या है ?

  1. एकांकी में 1 अंक होता है। 
  2. एकांकी में एक ही कथा जुड़ी होती है। 
  3. इसका आकार छोटा होता है। 
  4. यह दृश्य काव्य का छोटा रूप है। 
  5. इसमें समय, स्थान, घटना पर विशेष बल दिया जाता है।

नाटक और एकांकी में क्या अंतर होता है ? – Natak Aur Ekanki Me Antar

चलिए आप जानते हैं, नाटक और एकांकी में अंतर क्या होता है :- 

नाटकएकांकी
नाटक में एक से ज्यादा अंक होते हैं।एकांकी में केवल एक ही अंक होता है।
नाटक दृश्य काव्य का विस्तृत रूप है।एकांकी दृश्य काव्य का छोटा रूप है।
इसमें समय, स्थान, घटना पर विशेष बल नहीं दिया जाता है।इसमें समय, स्थान, घटना पर विशेष बल दिया जाता है।
इसमें प्रस्तुत कथा के साथ गौण कथा भी जुडी होती है। इसमें एक ही कथा जुड़ी होती है।
इसमें कथानक की विकास प्रक्रिया धीमी होती है।इसमें कथानक की विकास प्रक्रिया तेज होती है।
नाटक में पात्रों की संख्या अधिक होती है।इसमें पात्रों की संख्या कम होती है।
नाटक दर्शकों पर पूर्ण प्रभाव छोड़ता है।एकांकी दर्शकों पर एक प्रभाव छोड़ती है, जो कि गहरा होता है।
Natak Aur Ekanki Me Antar

यह तो नाटक और एकांकी के वह अंतर हो गए, जो आप परीक्षा में लेकर आएंगे। 

अब हम साधारण शब्दों में नाटक और एकांकी के बीच के अंतर के बारे में जानते हैं :- 

नाटकएकांकी
किसी भी वेब सीरीज में जब एक से ज्यादा एपिसोड होते हैं, तो वह नाटक कहलाता है।जब पूरी वेब सीरीज ही 1 एपिसोड की होती है, तो उसको एक तरीके से एकांकी कहते हैं। एकांकी मतलब एक पाठ में ही खत्म होने वाला नाटक।
इसमें पूरी कहानी को कई भागों में बांट कर दिखाया जाता है। इसमें पूरी कहानी को केवल एक भाग में ही दिखाया जाता है।
इसमें नाटक या वेब सीरीज में समय, स्थान, घटना पर अधिक जोर न देकर उसको दिखाया जाता है।इसमें समय, स्थान, घटना पर अधिक जोर न देकर उसको दिखाया जाता है
इसमें पूरी कहानी को संपूर्ण रुप से दिखाया जाता है।इसमें कहानी तो पूरी दिखाई जाती है, लेकिन उसको छोटा करके दिखाया जाता है या फिर कह सकते है, एक Summaries Way में दिखाया जाता है।
इसमें Character ज्यादा होते हैं। एकांकी में Character कम होते हैं।
Natak Aur Ekanki Me Antar In Hindi

Conclusion :- 

उम्मीद करते हैं, आपको नाटक क्या है ? एकांकी क्या है ? और नाटक और एकांकी में अंतर के बारे में पता चल गया होगा। अगर आपको हमारा यह लेख पसंद आता है, तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें। 

अगर आपको हमारे इस लेख से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या है, तो आप हमें कमेंट करके बता सकते हैं।


Read Also :-

Leave a Comment