SBI Life Smart Champ Insurance Plan – Review, Details, Benefits

SBI Life Smart Champ Insurance Plan :- माता पिता अपने बच्चों की पढ़ाई, स्वास्थ्य तथा अन्य सुख सुविधाओं का अधिक ध्यान रखते हैं। यदि माता पिता अपने बच्चों के लिए इंश्योरेंस या बीमा के माध्यम से उनके भविष्य के लिए कुछ धनराशि जमा करते हैं, तो उनका लाभ उनके बच्चों को अवश्य मिलता है।

इसी को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टेट बैंक ने एक महत्वपूर्ण प्लान लाया है, जिसका नाम sbi life smart champ insurance plan प्लान है।

आज हम इसमें आपको sbi life smart champ insurance plan in hindi प्लान के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान करेंगे तथा यह भी बताएंगे, कि इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया, महत्वपूर्ण दस्तावेज, पात्रता या योग्यता, इंश्योरेंस के लाभ आदि महत्वपूर्ण बिंदुओं पर आपका ध्यान केंद्रित करेंगे।


SBI Life Smart Champ Insurance Plan प्लान क्या है ?

माता-पिता अपने बच्चों के लिए किसी भी तरह का समझौता नहीं करते हैं। उनकी सुख, सुविधा तथा भविष्य में होने वाली गतिविधियों के लिए वह बहुत ही सजग रहते हैं।

इसके लिए अभिभावक अपने जीवन की पूरी पूंजी लगा देते हैं और बच्चों के भविष्य को उज्जवल बनाते हैं। इसके अंतर्गत बच्चों को बेहतर शिक्षा के लिए इंश्योरेंस करवाया जाता है।

इसके माध्यम से अधिकतम 1 करोड़ की बीमा राशि प्राप्त होगी तथा न्यूनतम 1 लाख की बीमा राशि प्राप्त होगी। यह एक ऐसा इंश्योरेंस है, यदि कोई दुर्घटना में आप विकलांग हो जाते हैं तो तब भी यह राशि दी जाती है। आप अलग-अलग प्रीमियम पर इसका लाभ ले सकते हैं।


SBI Life Smart Champ Insurance Plan के लिए योग्यता या पात्रता

  • आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • आवेदक के पास जन्म प्रमाण पत्र होना चाहिए।
  • आवेदक की आयु 21 वर्ष से कम होनी चाहिए।
  • यदि आवेदक ने लिमिटेड प्रीमियम के माध्यम से आवेदन किया है तो उसकी आयु 18 वर्ष से कम होनी चाहिए।

SBI Life Smart Champ Insurance Plan के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • जाति प्रमाण पत्र
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड नंबर
  • पासपोर्ट साइज का फोटो

SBI Life Smart Champ Insurance Plan के लिए आवेदन कैसे करें

इसके लिए आपको निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करने होंगे जो इस प्रकार से है:-

  • सबसे पहले आवेदक को अपने नजदीकी भारतीय स्टेट बैंक में जाना होगा।
  • उस शाखा में आपको संबंधित अधिकारी से मिलना होगा।
  • संबंधित अधिकारी आपसे कुछ प्रश्न पूछेंगे उन सारे प्रश्नों के सही उत्तर दें।
  • इसके बाद अधिकारी को दस्तावेज देने होंगे।
  • अब अधिकारी आपको आवेदन फॉर्म दे देगा।
  • उस आवेदन फॉर्म को अच्छे से पढ़े और सारी जानकारी उचित तरीके से भर दे।
  • अब आपके पास जो दस्तावेज है उन्हें आवेदन फॉर्म के साथ अटैच कर दे और संबंधित अधिकारी के पास जमा कर दें।
  • इस तरह से आप बड़े आसानी से इस प्लान के लिए आवेदन कर सकते हैं।

SBI Life Smart Champ Insurance Plan के प्रकार

यह मुख्य रूप से दो प्रकार के होते हैं जो इस प्रकार है:-

1. एसबीआई लाइफ स्मार्ट कैंप इंश्योरेंस:- इसके माध्यम से आप चार वार्षिक किस्तों के रूप में स्मार्ट लाभ प्रदान कर सकते हैं। यह आपको जीवन बीमा कवर देता है। इस प्लान के माध्यम से प्रीमियम भुगतान का विकल्प चुनने के लिए आपको मदद दि जाती है।

आप अपनी जरूरत के अनुसार प्रीमियम राशि तय कर सकते हैं।

2. एसबीआई लाइफ स्मार्ट इंश्योरेंस:- इसके माध्यम से आप एक व्यक्तिगत, नॉन पार्टिसिपेटिंग यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान के माध्यम से प्रीमियम की राशि जमा करते हैं। यह आपको दोहरी सुरक्षा प्रदान करता है।

दुर्घटना के समय में इसका लाभ प्राप्त होता है। यह उपयोगी फंड विकल्पों के मदद से निवेश का अवसर देता है।


SBI Life Smart Champ Insurance Plan की विशेषताएं तथा लाभ
  • दुर्घटना या अन्य आकस्मिक घटनाओं पर आपको कुल प्रीमियम के 105% में से उच्चतर राशि के बराबर धनराशि दी जाती है।
  • SP Policy के अंतर्गत मूलराशि या एकल प्रीमियम के माध्यम से25 गुना उच्चतर धनराशि प्राप्त हो जाती है।
  • PPT के माध्यम से मूल राशि या वार्षिक प्रीमियम 10 गुना में से उच्चतर हो जाती है।
  • यदि बच्चे की आयु 18 वर्ष है तो मूल धनराशि का 25% तथा 25% का बोनस भी दिया जाता है।
  • यदि बच्चा 21 वर्ष का हो जाता है तो धनराशि का 25% तथा सिंपल बोनस के साथ टर्मिनल बोनस भी दिया जाता है।
  • यदि दुर्घटना में बच्चा विकलांग हो जाता है तो उसे इस प्लान का लाभ दिया जाता है इसके माध्यम से लोन की भी सुविधा उपलब्ध करवाई जाती है।

For More Info Watch This :-


Conclusion :

आशा करता हूं मेरे द्वारा दी गई जानकारी से आप संतुष्ट होंगे। इस लेख का उद्देश्य SBI Life Smart Champ Insurance Plan in hindi के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान करना है।

हमने इस लेख में आपको इस प्लान की लगभग सारी जानकारी प्रदान कर दी है। यदि यह जानकारी पसंद आती है तो अपने दोस्तों तथा अन्य अभिभावकों के साथ अवश्य साझा करें ताकि उन्हें भी इस प्लान के बारे में जानकारी प्राप्त हो और वह इसका लाभ प्राप्त कर सकें।


FAQ

Q1. मैं एसबीआई चाइल्ड प्लान के लिए अपने प्रीमियम भुगतान विकल्प को कैसे बदल सकता हूं ?

Ans: इसमें कुछ बदलाव के लिए आपको अनुमति दी जाती है, इसमें कुछ नियम तथा शर्तें लिखी होती है, 
उनमें संशोधन करके आप प्रीमियम की राशि बदल सकते हैं।

Q2. एसबीआई लाइफ चाइल्ड प्लान रिन्यूअल के लिए अलग-अलग तरीके क्या है ?

Ans: इसके लिए आप ब्रांच में जाकर भी कर सकते हैं या फिर ऑनलाइन तरीके से भी रिन्यूअल कर सकते हैं।

Q3. एसबीआई लाइफ चाइल्ड प्लान के लिए पॉलिसी रद्द करने की प्रक्रिया क्या है ?

Ans: इसके लिए आप अपने नजदीकी बैंक शाखा में जाए वहां पर रद्द करने का फॉर्म दिया जाएगा, 
उस फॉर्म को अच्छे से भर दे और जमा कर दें इसके बाद पॉलिसी को रद्द कर दिया जाएगा।

Q4. क्या मैं एसबीआई चाइल्ड प्लान के तहत अपना नॉमिनी बदल सकता हूं ?

Ans: हां आप अपना नॉमिनी बदल सकते हैं कुछ दस्तावेज जिसे आप नॉमिनी बनाना चाहते हैं, 
उसे बैंक में जाकर नॉमिनी के जगह हस्ताक्षर करके बदल सकते हैं।

Read Also :-

Leave a Comment