Yono Sbi से लोन कैसे ले ? | Yono Sbi Se Loan Kaise Le

Yono Sbi Se Loan Kaise Le:- यदि आपको कभी अचानक पैसों की जरूरत पड़ जाए, तो आप yono SBI app के द्वारा instant personal Laon प्राप्त कर सकते हैं।

इस लेख के माध्यम से हम आपको yono sbi app के बारे में जानकारी देने वाले हैं। साथ ही आपको ये भी बताएँगे, कि YONO Sbi loan kaise le.


SBI YONO App क्या है OR Yono Sbi Se Loan Kaise Le ?

Yono स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) का android application है, जो banking को सरल और सुविधाजनक करने के लिए बनाया गया है। इस ऐप के द्वारा बैंक से जुड़े लगभग सभी लेन-देन को आसानी से घर बैठे किया जा सकता है। Yono SBI को हम SBI बैंक द्वारा दी जाने वाली internet banking भी कह सकते हैं।

इसमें पैसे जमा करने, निकालने, transfer करने, Check Book, और ATM Card के लिए apply करने या फिर digital account open करने, train, hotel की ticket book करने जैसे कार्य आसानी से किए जा सकते हैं। इसके लिए आपको बैंक की शाखा में भी जाने की आवश्यकता नहीं है।


Yono sbi से loan प्राप्त करने की पात्रता

  • Yono SBI App से लोन लेने के लिए कम से कम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम आयु 58 वर्ष होनी चाहिए।
  • इस ऐप से लोन लेने के लिए आवेदन कर्ता की monthly इनकम कम से कम ₹15000 होनी चाहिए।
  • भारतीय स्टेट बैंक में आपका saving account या current account होना compulsory है।
  • आपके अकाउंट में minimum अकाउंट बैलेंस होना जरूरी होता है।
  • इस ऐप से लोन लेने के लिए आप अपनी eligibility criteria केवल एक मैसेज के द्वारा जान सकते हैं।
  • आप PAPL (space) sbi account no last 4 digits लिखकर 567676 पर मैसेज भेज सकते हैं।

Loan प्राप्त करने के लिए जरूरी दस्तावेज

  • Identity card जैसे Aadhar card, pan card, voter card etc.
  • Address proof के लिए राशन Card, बिजली का बिल आदि।
  • पासपोर्ट साइज फोटो, यदि photo available नहीं है तो आप Selfie भी अपलोड कर सकते हैं।
  • Last three months salary slip या फिर account statement upload करना होता है।

Yono sbi से loan कैसे ले ? ( YONO Sbi Se loan kaise le )

YONO SBI से instant personal loan लेने के लिए आप नीचे दिए गए Steps को follow कर सकते हैं।

  1. Google play store से SBI YONO App डाउनलोड करें।
  2. अपने मोबाइल नंबर की मदद से साइन अप करें।
  3. इसके बाद आप अपनी profile बनाये।
  4. अब available now के ऊपर क्लिक करें।
  5. जितना आपको लोन चाहिए वह amount भरे और जिस समय में आप loan वापस कर सकते हैं उस अवधि को fill करें।
  6. Next step में अपनी EMI Pay date फिक्स करें।
  7. Terms And Condition को ध्यानपूर्वक पढ़ने के बाद I have read वाले option पर टिक करके confirm करें।
  8. अब आपको लोन के बारे में सारी जानकारी दी जाएगी, उसे अच्छे से check करने के बाद आप next पर click करें।
  9. Verification के लिए आपके नंबर पर OTP भेजा जाएगा, OTP fill करने के बाद आप submit पर click करें।
  10. Submit पर click करते ही आपके bank account में आपके द्वारा चुनी गई loan राशि transfer कर दी जाती है।
  11. यदि आपको लोन लेने में किसी भी प्रकार की समस्या आती है, तो आप YONO SBI के Customer care number 1800112211 या 1800 425 3800 पर कॉल कर सकते हैं।

Yono sbi loan के interest rate और tenure

दोस्तों, अलग-अलग bank या कंपनी जो लोन देती है, उनका इंटरेस्ट रेट अलग-अलग होता है। यदि आप YONO Sbi App से लोन लेते हैं, तो आपको 9.60% इंटरेस्ट रेट के अनुसार ब्याज देना होता है और साथ ही आपको दो परसेंट प्रोसेसिंग फ़ीस भी देनी होती है।

यदि आप इस ऐप के माध्यम से लोन लेते हैं, तो आपको यह जानकारी भी होनी चाहिए कि आप इस लोन को कितने समय में वापस कर सकते हैं, तो yono sbi app के माध्यम से लिया गया लोन अधिकतम 60 महीनों में वापस करना होता है, यानी कि आप इसे 5 वर्षों में वापस कर सकते हैं। यह टाइम पीरियड आपके द्वारा लिए गए लोन के अमाउंट पर भी निर्भर करता है।


For More Info Watch This :


निष्कर्ष :

दोस्तों, आज के इस लेख के माध्यम से हमने जाना, कि YONO SBI Se loan kaise le. साथ ही हमने आपको इससे जुड़ी अन्य जानकारी से भी अवगत करवाया है।

आशा करते है, कि हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी। इस लेख से संबंधित कोई भी प्रश्न आपके मन में है तो आप हमसे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं।


FAQ:

Q1: क्या इस लोन के लिए कोई भी apply कर सकता है?

Ans. नहीं, इस लोन के लिए केवल sbi के exiting कस्टमर ही अप्लाई कर सकते हैं।

Q2: क्या Yono Sbi app के माध्यम से लोन के लिए 24*7 apply किया जा सकता है?

Ans. हां

Q3: क्या सभी SBI Customer yono sbi app से लोन ले सकते हैं?

Ans. नहीं, यह कुछ selected Customers के लिए है। आप अपनी eligibility चेक करने के लिए PAPL 
(space) sbi account no last 4 digits लिखकर 567676 पर मैसेज भेज सकते हैं।

Read Also:-

Leave a Comment