EWS Full Form in Hindi – EWS क्या होता है ?

EWS Full Form in Hindi :- सरकार द्वारा EWS सर्टिफिकेट की शुरुआत की गई है, जिसके अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति आरक्षण पा सकते हैं। लेकिन आज भी कई लोग इस EWS सर्टिफिकेट के बारे में नहीं जानते हैं और यह भी नहीं जानते, कि EWS full form क्या होता है ?

इसलिए आज के इस लेख में हम EWS के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे। साथ ही हम जानेंगे, कि EWS किस काम में आता है ? इसके अलावा हम EWS full form in hindi के बारे में भी जानकारी प्राप्त करेंगे, तो आइए लेख को शुरू करते हैं।


EWS Full Form in Hindi – EWS क्या होता है ?

EWS का फुल फॉर्म इकोनॉमिकली वीकर सेक्शन ( Economically Weaker Section ) होता है। इसे हम EWS सर्टिफिकेट या EWS प्रमाण पत्र भी कहते हैं। इसका हिन्दी अर्थ “ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग ” होता है। भारत का हर व्यक्ति बनवा सकता है जो कि आर्थिक रूप से कमजोर हो।

यानी कि आपकी परिवार की वार्षिक आय को दर्शाने के लिए आप EWS सर्टिफिकेट का इस्तेमाल कर सकते हैं और भारत सरकार द्वारा आरक्षण प्राप्त कर सकते हैं।


EWS प्रमाण पत्र क्या होता है ?

EWS एक ऐसा प्रमाण पत्र है, जिसके माध्यम से व्यक्ति अपने वार्षिक पारिवारिक आय को दर्शा सकता है और भारत सरकार द्वारा आरक्षण प्राप्त कर सकता है।

यदि किसी परिवार की वार्षिक आय ₹800000 से कम है और अनारक्षित श्रेणी में आते हैं तो उन्हें भारत सरकार की ओर से 10% का आरक्षण दिया जाएगा।

यदि आप SC/ ST या OBC जाति से हैं, तो आप EWS सर्टिफिकेट नहीं बनवा सकते हैं, क्योंकि इन्हें पहले से ही भारत सरकार द्वारा आरक्षण प्राप्त है।

इसलिए सरकार ने अनारक्षित श्रेणी में आने वाले लोगों के लिए 10% के आरक्षण की शुरुआत की है और यदि आप आर्थिक रूप से कमजोर है तो आप इस आरक्षण को प्राप्त करने के लिए योग्य है।


EWS सर्टिफिकेट का उद्देश्य

EWS प्रमाण पत्र का उद्देश्य सामान्य वर्ग में आने वाले आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों को शिक्षा के क्षेत्र में सरकारी नौकरियों के क्षेत्र में या कल्याणकारी योजनाओं के क्षेत्र में 10% का आरक्षण प्रदान करना है और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है।

जिस तरह SC, ST और OBC वर्ग के लोग सभी क्षेत्रों में आरक्षण प्राप्त करते हैं उसी प्रकार सामान्य वर्ग के लोग भी EWS certificate दिखाकर अलग-अलग क्षेत्रों में आरक्षण प्राप्त कर सकते हैं।


EWS सर्टिफिकेट के लिए पात्रता

EWS full form in hindi जान लेने के बाद चलिए अब जानते हैं कि EWS प्रमाण पत्र कौन बनवा सकता है?

  • व्यक्ति सामान्य वर्ग से होना चाहिए।
  • परिवार की वार्षिक आय ₹800000 से कम होनी चाहिए। परिवार की आय में सभी तरह की आय स्रोत जैसे – नौकरी, मकान का किराया, खेती, व्यापार, इत्यादि शामिल है।
  • आवेदक के पास या उनके परिवार के सदस्यों के पास नगर पालिका के क्षेत्र में 200 वर्ग गज से ज्यादा का आवासीय प्लॉट नहीं होना चाहिए।
  • आवेदक या उनके परिवार के पास 1000 वर्ग फुट से अधिक क्षेत्रफल की आवासीय भूमि और 5 एकड़ से अधिक कृषि भूमि नहीं होनी चाहिए।

आप ऊपर बताए गए मानदंडों को पूरा करते हैं तो आप EWS certificate बनवाने के लिए योग्य है।


EWS प्रमाण पत्र के लाभ

इकोनॉमिकली वीकर सेक्शन सर्टिफिकेट के माध्यम से आप कई तरह के लाभ प्राप्त कर सकते हैं जैसे

  • सामान्य वर्ग में आने वाले लोगों को शिक्षा एवं अन्य क्षेत्रों में बढ़ने का अवसर मिलेगा।
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लोगों के जीवन स्तर में सुधार होगा।
  • शिक्षा में टॉप छात्र आसानी से 10% का आरक्षण प्राप्त कर सकते हैं और उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं।
  • देश के ज्यादा से ज्यादा लोग शिक्षा प्राप्त करेंगे तो बेरोजगारी की दर में भी कमी आएगी।

EWS प्रमाण पत्र कैसे बनेगा ?

आप EWS online apply नहीं कर सकते हैं आपको ऐसे ऑफलाइन तरीके से ही बनवाना होगा। इसके लिए सबसे पहले आपको EWS form डाउनलोड करके आवेदन भरना होगा और उसे अपने स्थानीय तहसील में जाकर तहसीलदार जिला में शैलेश मजिस्ट्रेट इत्यादि किसी भी अधिकारी को जमा करना होगा।

Download EWS form

यदि आप EWS सर्टिफिकेट पाने के लिए पात्र होते हैं, तो 21 दिनों में आपका EWS प्रमाण पत्र बन के तैयार हो जाएगा जिसे आप कार्यालय जाकर ही प्राप्त कर सकते हैं।


FAQ,S :-

प्रश्न 1 – ईडबल्यूएस में कौन सी जाति आती है ?

उत्तर - EWS में सामान्य वर्ग की जाति को आरक्षण प्रदान किया जाता है।

प्रश्न 2- EWS बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए ?

उत्तर - EWS प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आपके पास कुछ दस्तावेज जैसे - आधार कार्ड, पैन कार्ड, हाई स्कूल या ग्रेजुएशन सर्टिफिकेट, 
आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, शपथ पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो होने चाहिए।

प्रश्न 3 – EWS को कितना आरक्षण है ?

उत्तर - EWS को 10% का आरक्षण दिया जाता है।

प्रश्न 4 – क्या सरकारी कर्मचारी EWS बनवा सकता है ?

उत्तर - यदि कोई सरकारी कर्मचारी की वार्षिक आय ₹800000 से कम है और वह सामान्य वर्ग की जाति में आता है तो वह EWS प्रमाण पत्र बनवा सकता है।

प्रश्न 5 – EWS कितने दिन में बनकर तैयार हो जाता है ?

उत्तर - EWS 21 दिनों में बनकर तैयार हो जाता है।

निष्कर्ष :-

आज के इस लेख में हमने यह EWS full form in hindi के बारे में जानकारी प्राप्त की।

उम्मीद है, कि इस लेख के माध्यम से आपको EWS प्रमाण पत्र के बारे में सभी जानकारियां मिल पाई होंगी। यदि आप इस प्रमाण पत्र से संबंधित कुछ अन्य जानकारियां पाना चाहते हो, तो हमें कमेंट करके बताएं।


Read Also :-

Leave a Comment